धान ओसाने के लिए पंखा लगाते समय लगा करंट, हालत नाजुक

धान ओसाने के लिए पंखा लगाते समय लगा करंट, हालत नाजुक


संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के पारा हरगोविन्द गांव में सोमवार को एक महिला करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर उन्‍हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 


थाना क्षेत्र के पारा हरगोविंद गांव निवासिनी सरोजा देवी (50) पत्नी सदानंद सोमवार को करंट की चपेट में आ गईं। वह धान ओसाने के लिए घर के बाहर पंखा लगा रही थीं। पंखा का तार बोर्ड में लगाने के दौरान बोर्ड में उतरे करंट ने उसे अपने चपेट में ले लिया।


वे वहीं गिर पड़ीं। उनको गिरते देख लोगों ने शोर मचाया। इससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक उपचार कर उन्‍हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।